Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है पवित्र सावन महीना; जानें 30 दिनों के कठिन व्रत के नियम, पूजा-विधि और क्या खाएं-क्या न खाएं!
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है पवित्र सावन महीना; जानें 30 दिनों के कठिन व्रत के नियम, पूजा-विधि और क्या खाएं-क्या न खाएं!
Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है पवित्र सावन महीना; जानें 30 दिनों के कठिन व्रत के नियम, पूजा-विधि और क्या खाएं-क्या न खाएं!
नई दिल्ली: हिंदुओं की आस्था और भक्ति का पावन महीना सावन (श्रावण) इस साल 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस पूरे महीने में श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।
हालांकि कई लोग सिर्फ सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं, वहीं कई साधक पूरे 30 दिनों तक कठिन व्रत का पालन करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त पूरे सावन मास में नियम-निष्ठा से शिव पूजन करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
सावन व्रत का संकल्प कैसे लें?
सावन के पहले दिन (30 जुलाई) सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शिव प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके बाद बेलपत्र, भांग, धतूरा और इत्र अर्पित करें। हाथ में अक्षत और फूल लेकर भगवान शिव के सामने पूरे महीने व्रत रखने का संकल्प लें। संकल्प लेते समय अपनी मनोकामना कहें और यह स्पष्ट करें कि आप फलाहार करके व्रत रखेंगे या एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करके।
सावन व्रत रखने के तरीके और नियम
सावन का व्रत श्रद्धालु अपनी क्षमता और श्रद्धानुसार कई तरीकों से रख सकते हैं:
एक समय सात्विक भोजन: इसमें पूरे दिन उपवास रखकर सूर्यास्त के बाद बिना लहसुन-प्याज का भोजन ग्रहण किया जाता है।
पूरे दिन फलाहार: इसमें दिनभर फल, जूस, दही, मखाने, चाय-कॉफी आदि का सेवन किया जाता है।
एक समय फलाहार: इसमें दिनभर उपवास के बाद शाम को सिर्फ एक बार फलाहारी भोजन लिया जाता है।
विशेष नियम:
प्रतिदिन शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद चंदन चढ़ाएं।
प्रतिदिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का निरंतर जाप करें।
व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें और भूमि पर शयन करें।
सावन माह में गरीबों व जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान अवश्य करें।
व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?
क्या खाएं (फलाहार): केला, सेब, अनार, पपीता जैसे मौसमी फल; कुट्टू व सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, समा के चावल, मखाने, लौकी, शकरकंद, सेंधा नमक, दूध, दही, पनीर, ड्राई फ्रूट्स, चाय और कॉफी।Sawan 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रहा है पवित्र सावन महीना; जानें 30 दिनों के कठिन व्रत के नियम, पूजा-विधि और क्या खाएं-क्या न खाएं!
क्या न खाएं: सामान्य नमक, अनाज (चावल/गेहूं), लहसुन, प्याज, तामसिक भोजन, मांस-मदिरा और बासी भोजन का पूरी तरह त्याग करें।