सनातन धर्म उत्सव समिति ने किया श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ का आयोज
कटनी- अयोध्या श्री राम जन्मभूमि में श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ का आयोजन बहुत धूमधाम से सनातन धर्म उत्सव समिति मानसरोवर कॉलोनी कटनी द्वारा किया गया, इस अवसर पर नगर की महापौर प्रीति सूरी की उपस्थित रही, एवं पूरे हर्षोल्लास के साथ सभी कॉलोनी वासियों ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का वर्षगांठ धूमधाम से बनाया, कार्यक्रम का मुख्य केंद्र कथा व्यास धर्मगुरू राजेश कुमार तिवारी शिष्य आश्रम चित्रकूट द्वारा मधुर व प्रेरक श्री राम कथा का वाचन किया गया,उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें कॉलोनी वासियों ने खूब नृत्य कर भजनों का आनंद उठाया, भगवान की मोहक झांकियों ने सबका मन मोह लिया, भगवान राम के जन्म व विवाह, अयोध्या वापस आने पर व राजतिलक के समय खूब आतिशबाजियां की गई,एवं पूरे कथा पंडाल में सजी दीप मालाओं को प्रज्वलित किया गया गई कथा प्रसंग में उपस्थित सभी लोगों को कथा व्यास द्वारा भगवान के आदर्शों का चारित्रिक वर्णन किया गया व लोगों को इसी के अनुसार चलने के लिए प्रेरित किया गया, तत्पश्चात सभी भक्तों द्वारा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया, कार्यक्रम पूर्ण होने तक पूरे कॉलोनी वासी व भक्तों द्वारा पूरा पंडाल भरा रहा, पत्रकारों व यूट्यूबर व्लॉगर्स द्वारा पूरे कार्यक्रम को कवरेज किया गया,मंच संचालक बी डी तिवारी द्वारा बताया गया कि इस समिति द्वारा समय-समय पर कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जैसे वरिष्ठ नागरिकों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान व अन्य सामाजिक कार्य किए जाते हैं, सनातन धर्म उत्सव समिति के सभी सदस्यों का योगदान रहा