Site icon Yashbharat.com

शहर के जाने माने गायक संजीव अवस्थी माइकल का दुःखद निधन शहर मे शोक की लहर

IMG 20260317 WA0073

शहर के जाने माने गायक संजीव अवस्थी माइकल का दुःखद निधन शहर मे शोक की लह

कटनी – शहर ने एक बुलंद और मधुर आवाज को खो दिया कटनी के प्रसिद्ध गायक एवं जनप्रिय व्यक्तित्व संजीव अवस्थी जी जिन्हें हम सभी स्नेहपूर्वक “माइकल भैया” के नाम से जानते थे का आज सायं लगभग 6:30 बजे बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। वे केवल एक गायक ही नहीं, बल्कि शहर की पहचान और भावनाओं की आवाज थे उनकी गायकी में जो आत्मा, संवेदना और ऊर्जा थी, वह सीधे लोगों के दिलों को छूती थी। उनका इस प्रकार असमय जाना पूरे शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दिवंगत संजीव अवस्थी की अंतिम यात्रा बुधवार प्रातः 10:30 बजे, आदर्श कॉलोनी से श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Exit mobile version