RSS की प्रांत टोली की बैठक में MP के कई कार्यकर्ताओं के दायित्व में परिवर्तन, देखे किसे कौन सी मिली जिम्मेदारी

भोपाल। संघ की प्रचारक योजना बैठक तथा 9 अगस्त 2020 को प्रांत टोली बैठक, के दौरान भोपाल में प्रांत संघचालक की अनुमति से प्रांत के कार्यकर्ताओं के दायित्व में कुछ परिवर्तन किए गए हैं। श्री सुरेश जैन समिधा कार्यालय प्रमुख एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य से क्षेत्र सह व्यवस्था प्रमुख होंगे।

श्री हेमंत सेठिया प्रांत शारीरिक प्रमुख व राजगढ़ विभाग कार्यवाह से मध्य भारत प्रांत सहकार्यवाह होंगे। श्री विक्रम सिंह भोपाल विभाग कार्यवाह के साथ साथ मध्य भारत प्रांत शारीरिक प्रमुख का दायित्व निभाएंगे।

श्री धनराज भोजपुर जिला प्रचारक से प्रांत सह घोष प्रमुख केंद्र ग्वालियर होंगे। श्री मुकेश दीक्षित दतिया जिला प्रचारक से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं समिधा कार्यालय प्रमुख का दायित्व निभाएंगे।

जितेंद्र राठौर प्रांत धर्म जागरण प्रमुख होंगे। श्री ओम प्रकाश सिसोदिया प्रान्त प्रचार प्रमुख केंद्र विदिशा से भोपाल बनाये गए हैं।

श्री कृपाण सिंह शालेय कार्य प्रमुख केंद्र ग्वालियर से विदिशा बनेंगे। विभाग प्रचारक के रूप में
श्री सुरेंद्र सिंह नर्मदा पुर विभाग से मुरैना विभाग प्रचारक, श्री शिव शंकर सिंह प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख से अब नर्मदा पुर विभाग प्रचारक  होंगे।

इसी के साथ श्री मनीष उपाध्याय अब मध्य प्रदेश हिंदू जागरण मंच का कार्य देखेंगे। श्री राजेश भार्गव संभाग संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच भोपाल की अब मालवा प्रांत में योजना होगी।

Exit mobile version