Latest

विद्यार्थियों की सामूहिक शक्ति एवं ऊर्जा को रचनात्मक कार्य में कैसे लगाते हैं यह एबीवीपी ने देश को बताया – माखन शर्मा

कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कटनी इकाई द्वारा नगर विद्यार्थी सम्मेलन ” शंखनाद 2.0″ आयोजन कटनी बस स्टैंड स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम हॉल मे किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन , अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत के प्रदेश मंत्री माखन शर्मा उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कटनी समाजसेवी वीरेंद्र मैनी जी ने की। कार्यक्रम में कटनी नगर के विद्यालयों व महाविद्यालयों के सैकड़ो विद्यार्थियों ने सहभागिता की । कार्यक्रम के दौरान

अभिजीत रंजन जी ने कहा कि “अनुशासन के बिना मनुष्य का जीवन पशु के समान होता है व विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना चाहिए एबीवीपी जैसा छात्र संगठन देश में समाजकार्य के लिए बड़ा उदाहरण है ” वही अभाविप प्रदेश मंत्री माखन शर्मा जी ने कहा कि ” किसी देश में छात्र संगठन का उद्देश्य और उसकी भूमिका क्या होनी चाहिए यह एबीवीपी ने बताया
छात्रों की सामूहिक शक्ति एवं ऊर्जा को रचनात्मक कार्य में कैसे लगाए यह एबीवीपी ने देश को बताया ।
हमे गर्व है कि राष्ट्रवाद की रोशनी पूरे विश्व में फैलाने के लिए हम एबीवीपी रूपी मशाल को अपने हाथ में लिए चलते हैं , हमे गर्व है के हम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हैं । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र मैनी जी ने युवाओं को समाज कार्य में सहभाग करने के साथ राष्ट्रवाद की अलख में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने को कहा ।
कार्यक्रम के पश्चात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कटनी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महाकौशल प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ आर पी सिंह जी के द्वारा की गई जिसमें कटनी नगर अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला , नगर मंत्री संजय कुशवाहा ,नगर उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, कपूर सोनी, अंजनी तिवारी जी, नगर सह मंत्री अवध पांडे, श्रेया निगम, सृजन चौदहा, साक्षी तिवारी , नगर कार्यालय प्रमुख संदीप जैसवाल, सोशल मीडिया प्रमुख प्रदीप रजक, महाविद्यालय प्रमुख आदर्श रजक, सहप्रमुख नितिन साहू, एसएफडी प्रमुख मुकेश निगम, सह प्रमुख अमन रजक, एसएफएस प्रमुख विवेका योगी, सह प्रमुख समर्पण झा, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख ओशी अग्रवाल, खेलो भारत प्रमुख ध्रुव बिचपुरिया, सह प्रमुख निर्मल रजक, एनएसएस प्रमुख अभिषेक तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य दीक्षा चौधरी , विनीत पटेल , डिंपल मौर्य उदय कोरी , अंकित राय , निखिल विश्वकर्मा , सजल शर्मा को नियुक्त किया गया संजय कुशवाहा ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया। मुख्य रूप से क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख वसुंधरा सिंह , विभाग संयोजक सीमांत दुबे , जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी उपस्थित रहे ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम