Al Nassr vs Al Kholood: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 15 मिनट में हैट्रिक, अल-नस्र ने अल-खुलूद को 5-3 से हराया

Al Nassr vs Al Kholood
रियाद: सऊदी प्रो लीग (Saudi Pro League) के 12वें दौर के मुकाबले में अल-नस्र एफसी (Al Nassr FC) ने अल-अव्वल पार्क में खेले गए मुकाबले में अल खुलूद (Al Kholood) को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) रहे, जिन्होंने दूसरे हाफ में महज 15 मिनट के भीतर अपनी शानदार हैट्रिक पूरी की।

Al Nassr vs Al Kholood: रोनाल्डो की टीम का पलड़ा भारी, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मुकाबले की पूरी कहानी

मैच का हाई-लाइट्स और रोनाल्डो का तूफान

मैच के पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली:
  • 16वां मिनट: अल खुलूद के जूलियन डोमिंगस ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
  • 24वां मिनट: एंजेलो गेब्रियल ने अल-नस्र के लिए बराबरी का गोल दागा (1-1)।
  • 38वां मिनट: सेडियो माने (Sadio Mané) ने गोल करके अल-नस्र को 2-1 से आगे कर दिया।
  • 45+2वां मिनट: एंटोइन एसोम्बा ने हाफ टाइम से ठीक पहले गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया।
दूसरे हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेल का पासा पलट दिया। 66वें मिनट में पहला गोल, 72वें मिनट में दूसरा गोल और 81वें मिनट में तीसरा गोल करके रोनाल्डो ने अपनी 67वीं करियर हैट्रिक पूरी की। इस प्रदर्शन के साथ रोनाल्डो के करियर गोल की संख्या 985 हो गई है। match के 90+4वें मिनट में डोमिंगस ने पेनल्टी से गोल कर स्कोर 5-3 किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (Lineups)

  • अल-नस्र एफसी (4-4-2): बेंटो (GK), नवाफ बौशल, मोहम्मद सिमकन, इनिगो मार्टिनेज़, अयमान याह्या, एंजेलो गेब्रियल, अब्दुल्लाह अल-खैबारी, सेडियो माने, अब्दुल्लाह अलहमदन, जोआओ फ़ेलिक्स, क्रिस्टियानो रोनाल्डो।
  • अल खुलूद (4-3-3): हामिद अल-शनकीती (GK), रामज़ी सोलन, शकील पिनास, मोहम्मद मंसूर, सुल्तान अल-शाहरी, अब्दुल रहमान अल डोसारी, जॉन बकले, इकर कोर्ताजारेना, एंटोइन एसोम्बा, जूलियन डोमिंगस, कोबा गोम्स।

सऊदी प्रो लीग पॉइंट्स टेबल (Standings Update)

रैंकटीममैच खेलेजीतेड्रॉहारेपॉइंट्स
1अल-हिलाल एफसी11100130
2अल-क़दीसियह एफसी1291228
3अल-नस्र एफसी1191128
11अल खुलूद क्लब1133512
इसे भी पढ़ें-  'CID' के निर्माता बीपी सिंह के निधन से टूटे 'एसीपी प्रद्युम्न', शिवाजी साटम बोले- "मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अध्याय खत्म हो गया"