Site icon Yashbharat.com

पुरैनी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर रहवासी, तीन दिनों से सड़क पर बह रहा नाली का पानी

IMG 20260117 WA0013

पुरैनी में नारकीय जीवन जीने को मजबूर रहवासी, तीन दिनों से सड़क पर बह रहा नाली का पान

कटनी। नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। शहर के वार्ड नंबर 2 स्थित पुरैनी में नेमा गली में पिछले तीन दिनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है, वहीं राहगीरों के लिए इस मार्ग से निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

*सफाई व्यवस्था ध्वस्त, नालियां हुई चोक*
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण वे पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। परिणाम स्वरूप, नाली का बदबूदार पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन
क्षेत्रीय जनता में नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। रहवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर नगर निगम कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है।
स्थानीय पार्षद को भी स्थिति से अवगत कराया गया है।
इतने प्रयासों के बावजूद अब तक न तो सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और न ही जल निकासी का कोई वैकल्पिक इंतजाम किया गया है।

राहगीर और रहवासी परेशान
पुरानी नेम गली के रहवासियों का कहना है कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गंदे पानी की बदबू से लोग घरों में बैठने को मजबूर हैं। वहीं, पैदल चलने वाले राहगीर और दोपहिया वाहन चालक आए दिन इस गंदगी के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली की सफाई कर जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Exit mobile version