Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

वार्ड में फैला अतिक्रमण घरों के बाहर बनी सीढ़ियों के कारण नालियां जाम, क्लीनिंग न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा

कटनी। वार्ड में फैला अतिक्रमण घरों के बाहर बनी सीढ़ियों के कारण नालियां जाम, क्लीनिंग न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा। मदन मोहन चौबे वार्ड में दुर्गा मंदिर से लेकर पूरे वार्ड में की स्थिति बद से बदत्तर हो गई वार्ड में निर्मित नालियों के पानी को निकालने की सही जगह नहीं है,जगह-जगह पर नालियां जाम पड़ी हुई है.नालियों के ऊपर पट्टी, सीढ़ी, बनाकर
पक्का अतिक्रमण किया गया है जिससे नाली का पानी निकालने की व्यवस्था नहीं है।

बीमारियों का खतरा दिन पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है आने वाले बारिश के मौसम में यही पानी लोगों के घरों में घुसेगा, वहीं नालियों का निर्माण अत्यंत पुराना है जिसके कारण कई जगह पर नाली ध्वस्त हो चुकी है। सही नाली का निर्माण कार्य कराकर वार्ड वासियों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए। समस्त वार्ड वासी मदन मोहन चौबे वार्ड ने नगर निगम प्रसासन सहित जिला प्रसासन से वार्ड की स्थिति को सुधारने का आग्रह किया है।।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम