श्रीमद भागवत शिव महापुराण की तैयारियां पूर्ण 15 मई को शहर मे निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न 

श्रीमद भागवत शिव महापुराण की तैयारियां पूर्ण 15 मई को शहर मे निकलेगी भव्य शोभायात्रा, आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न

कटनी – शिव नगर मसूरहा बगीचा मे 15 मई से प्रारम्भ होने जा रही श्री भागवत सेवा महारुद्र यज्ञ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक परम पूज्य गुरुदेव डाक्टर रजनीश शास्त्री जी के सानिध्य में श्री जगन्नाथ मंदिर रसोई परिसर में सम्पन्न हुई। विदित है कि इस माह में पुण्य पुरुषोत्तम मास पड़ रहा है, इस मास में भगवान भोलेनाथ एवं श्री मद भागवत महापुराण सुनने से हमारे कई पापों का नाश होता है, इसी तारतम्य में दिनांक १५मई से श्री शिवमन्दिर, मसूराहा बगीचा शिवनगर में एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में शिवलिंग निर्माण अभिषेक, महारुद्र यज्ञ, अष्टादश पुराण,एवं श्री मद भागवत महापुराण कार्यक्रम आयोजित है, इस बैठक में शहर के कई गणमान्य सदस्यों ने सहभागिता की, जिनमें गुल्लू खंपरिया, राजू शर्मा, अनिल सिन्हा, संजू नाकरा, मुन्ना तिवारी, ओमप्रकाश तपा, अशोक कंकने, नंदू खंताल, नरेंद्र बहरे, मुकेश नगरिया, सुरेंद्र सोनी, संदीप गुप्ता मंटू, गप्पू गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, नीतू गुप्ता, नीरा सेठिया, प्रीति सेन, कविता नौगरिया, मोहनी बरसैंया, सीमा अग्रवाल, सुनीता श्रीवास्तव, फलश्री सोनी, नीलम नौगरिया सुमित जायसवाल दीपू कचेर आदि कई लोग उपस्थित हुए।

Exit mobile version