PM मोदी पर टिप्पणी मामला: ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो जारी कर मांगी माफी

Kozhikode Cyber Police Action: बीजेपी महिला मोर्चा की शिकायत पर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी पर केस, मांगी माफी

PM मोदी पर टिप्पणी मामला: ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो जारी कर मांगी माफी

कोझिकोड (केरल): मशहूर ट्रांसजेंडर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट जानमोनी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में केरल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष नव्या हरिदास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कोझिकोड साइबर पुलिस स्टेशन में की गई है।

पुलिस के अनुसार, एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जानमोनी ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी आपत्तिजनक बातें कहीं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक शांति भंग करना और सामाजिक व सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था।

मुझे तथ्यों की जांच करनी चाहिए थी- विवाद बढ़ा तो मांगी माफी

सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश और कानूनी कार्रवाई की सुगबुगाहट के बीच जानमोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी:

 कैसे शुरू हुआ था पूरा विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए छात्र आंदोलनों को लेकर मीडियाकर्मियों ने जानमोनी से सवाल पूछे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की।

बीजेपी नेताओं की शिकायत के बाद अब केरल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version