panther and woman fight महिला चाह ले तो यमराज भी हार मान लें, पति को बचाने तेंदुआ से भिड़ गईं पत्नी
panther and woman fight महिला चाह ले तो यमराज भी हार मान लें। ऐसा ही मामला बिजनौर में आया एक महिला सुहाग को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ गई। महिला का पति खेत में फसल काट रहा था, तभी वहां एक खूंखार तेंदुआ आ धमका। तेंदुए ने किसान पर झपटा मारा और उसे घसीट कर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए तेंदुए पर ही हमला बोल दिया। महिला ने अपने हाथ में फसल काटने वाली दरांती से ही उस पर वार किया। वो काफी देर तक तेंदुए से लड़ती रही और आखिरकार अपने पति की जान बचा ली।
महिला का नाम छाया देवी है, वहीं उसके पति का नाम अनिल सिंह है। जब अनिल पर तेंदुए ने अटैक किया तो छाया ने उसके साथ लड़ने का फैसला किया। छाया के वार से तेंदुआ घबरा गया और उसे अपने शिकार को छोड़ना पड़ा। छाया ने दरांती से ही तेंदुए पर कई वार किए, जिससे वो घायल होकर वहां से भाग गया। वहीं तेंदुए ने अनिल को भी बुरी तरह घायल कर दिया है। वो अस्पताल में भर्ती है,
घटना के बाद क्षेत्र के रेंज अधिकारी प्रदीप शर्मा ने अलर्ट जारी किया और स्थानीय ग्रामीणों से खेतों में अकेले नहीं जाने की अपील की क्योंकि घायल तेंदुआ अपना बदला लेने के लिए वापस आ सकता है। एक अन्य घटना में पास के सिरियावाला गांव में शुक्रवार को एक तेंदुए ने 13 साल की एक लड़की पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और उसे बचाया।