Site icon Yashbharat.com

Puri Swargadwar Sad News: अंतिम यात्रा में संकीर्तन कर रहे कलाकार की अचानक मौत; पुरी के स्वर्गद्वार में पसरा मातम, बेहोश होने के बाद डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

01 04 2023 mout 1

Puri Swargadwar Sad News: अंतिम यात्रा में संकीर्तन कर रहे कलाकार की अचानक मौत; पुरी के स्वर्गद्वार में पसरा मातम, बेहोश होने के बाद डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

पुरी (ओडिशा)। ओडिशा के धार्मिक स्थल पुरी स्थित प्रसिद्ध स्वर्गद्वार से एक बेहद मार्मिक और दुखद घटना सामने आई है। एक व्यक्ति के शव के अंतिम संस्कार में शामिल होने और भजन-कीर्तन करने पहुंचे संकीर्तन मंडली के एक कलाकार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभात साहू के रूप में हुई है। जिस स्थान पर परिवार अपने स्वजन को अंतिम विदाई देने पहुंचा था, वहीं संकीर्तन कलाकार की अचानक मौत से वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए।

अंतिम यात्रा में कर रहे थे संकीर्तन

जानकारी के अनुसार, गजपति नगर निवासी बसंत कुमार दास का निधन हो गया था। उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर पुरी के स्वर्गद्वार पहुंचे थे:

प्रतीक्षालय में अचानक होकर गिरे बेहोश

स्वर्गद्वार पहुंचने के बाद जब अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, तब प्रभात साहू कुछ देर विश्राम करने के लिए वहां बने प्रतीक्षालय (Waiting Area) में बैठ गए।

संकीर्तन मंडली और परिजनों में शोक की लहर

प्रभात साहू जो किसी दूसरे व्यक्ति को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, खुद ही जिंदगी की अंतिम यात्रा पर चले गए। इस दुखद घटना ने संकीर्तन मंडली के अन्य सदस्यों और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्वर्गद्वार का माहौल गमगीन हो गया और हर कोई इस अनहोनी से दुखी नजर आया।

Exit mobile version