Site icon Yashbharat.com

MP Cabinet Decision: सोलर रूफ टॉप योजना को मंजूरी, लाड़ली बहनों को अब ₹1500 प्रतिमाह; ओंकारेश्वर परियोजना के लिए अतिरिक्त ₹250 करोड़ स्वीकृत

mohan cabinet

MP Cabinet Decision: सोलर रूफ टॉप योजना को मंजूरी, लाड़ली बहनों को अब ₹1500 प्रतिमाह; ओंकारेश्वर परियोजना के लिए अतिरिक्त ₹250 करोड़ स्वीकृत। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

MP Cabinet Decision: सोलर रूफ टॉप योजना को मंजूरी, लाड़ली बहनों को अब ₹1500 प्रतिमाह; ओंकारेश्वर परियोजना के लिए अतिरिक्त ₹250 करोड़ स्वीकृत

इसमें सोलर रूफ टॉप योजना को स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रत्येक जिले में शासकीय भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे उत्पादित बिजली का उपयोग शासकीय भवनों के लिए ही होगा। इसके लिए टेंडर जिले वार होंगे।

मध्य प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख के करीब लाडली महिलाओं को अब 1500 रुपये प्रतिमाह सरकार द्वारा दिए जाएंगे 250 रुपये की राशि बढ़ाने का निर्णय बैठक में दिया गया, मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। 12 नवंबर को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

ओंकारेश्वर में आदि शंकर की प्रतिमा, वेदांत संग्रहालय परियोजना के लिए स्वीकृत राशि में 250 करोड रुपए की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री भावांतर योजना में न्यूनतम समर्थन मूल्य और मॉडल रेट के बीच की राशि का भुगतान 13 नवंबर को किसानों को किया जाएगा मॉडल रेट प्रतिदिन सुबह 6 बजे घोषित किया जा रहे हैं। इसके साथ ही मांधाता में सिविल न्यायालय के लिए पद सृजन की अनुमति दी गई।

Exit mobile version