MP कैबिनेट के बड़े फैसले: मोहन यादव सरकार की ‘लाड़ली बेटियों’ को तोहफा, शुजालपुर को मिला नया लॉ कॉलेज; मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अगले 5 साल तक रहेगी जारी

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: मोहन यादव सरकार की 'लाड़ली बेटियों' को तोहफा,शुजालपुर को मिला नया लॉ कॉलेज; मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अगले 5 साल तक रहेगी जारी

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: मोहन यादव सरकार की ‘लाड़ली बेटियों’ को तोहफा,शुजालपुर को मिला नया लॉ कॉलेज; मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अगले 5 साल तक रहेगी जारी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देने के लिए 5 हजार 960 करोड़ रुपये की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और कार्यों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और कल्याणी विवाह सहायता योजना अगले 5 वर्ष और चलेगी

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को गति देते हुए कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है:

 शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम: 525 सरकारी स्कूलों का होगा उन्नयन (Upgrade)

विद्यार्थियों की शैक्षणिक पहुंच बढ़ाने और ड्रॉप आउट (स्कूल छोड़ने की दर) को कम करने के लिए स्कूलों के उन्नयन को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है:

किसानों को राहत: 0% ब्याज दर पर फसल ऋण की नई शर्तें मंजूर

किसानों के आर्थिक संबल के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पावधि फसल ऋण (Short-term Crop Loan) देने की योजना की नई शर्तों को मंजूरी दी गई है:

शुजालपुर (शाजापुर) में खुलेगा नया शासकीय विधि (Law) महाविद्यालय

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए सत्र 2026-27 से शुजालपुर में नवीन शासकीय विधि महाविद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई है:

 राशन प्रणाली के लिए 3,580 करोड़ रुपये की मंजूरी

लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) के तहत परिवहन और कमीशन व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की अवधि (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक) के लिए 3 हजार 580 करोड़ 7 लाख रुपये की निरंतरता को मंजूरी दी गई है।MP कैबिनेट के बड़े फैसले: मोहन यादव सरकार की ‘लाड़ली बेटियों’ को तोहफा,शुजालपुर को मिला नया लॉ कॉलेज; मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अगले 5 साल तक रहेगी जारी

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों में विद्युतीकरण (Electrification) के कार्यों को गति देने के लिए केंद्रांश पर देय SGST की राशि राज्य सरकार द्वारा बिजली वितरण कंपनियों (Discoms) को अंश पूंजी के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version