हमारे शिक्षक ऐप से लगेगी हाजिरी: कटनी सहित MP के सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में 1 जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य

हमारे शिक्षक ऐप से लगेगी हाजिरी: कटनी सहित MP के सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में 1 जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य

हमारे शिक्षक ऐप से लगेगी हाजिरी: कटनी सहित MP के सभी सरकारी स्कूलों और दफ्तरों में 1 जुलाई से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य

कटनी/भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों, शिक्षा विभाग के दफ्तरों और प्रशिक्षण संस्थानों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए अब सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए “हमारे शिक्षक” मोबाइल ऐप/प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति (Online Attendance) दर्ज करना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया है। यह नई डिजिटल व्यवस्था आगामी 1 जुलाई 2026 से पूरे राज्य में लागू होने जा रही है। इसी दिन के लिए बल्ला पकड़ा था…’ जर्सी नंबर 3 मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, छुए पैर; वीडियो वायरल

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा आदेश

मध्यप्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी छोटे-बड़े कार्यालयों, स्कूलों और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (जैसे DIET) में कार्यरत पूरे शासकीय अमले को अब नियमित रूप से डिजिटल माध्यम से ही अपनी रोज की उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

हाजिरी के साथ अवकाश (Leave) भी होगा ऑनलाइन

‘हमारे शिक्षक’ ऐप के लागू होने के बाद न सिर्फ सुबह और शाम की हाजिरी डिजिटल होगी, बल्कि कर्मचारियों को मिलने वाले अवकाश (Leave) की प्रविष्टि और मंजूरी भी इसी ऑनलाइन सिस्टम के जरिए सुनिश्चित की जाएगी। इससे लेती-लतीफी और बिना सूचना गायब रहने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसी जा सकेगी। 1 जुलाई से पहले सभी शिक्षकों को इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने को कहा गया है।

Exit mobile version