जबलपुर एयरपोर्ट का नाम ‘वीरांगना मां रानी दुर्गावती’ रखने की मांग, मंत्री राकेश सिंह ने सीएम डॉ. यादव को सौंपा पत्र
जबलपुर एयरपोर्ट का नाम 'वीरांगना मां रानी दुर्गावती' रखने की मांग, मंत्री राकेश सिंह ने सीएम डॉ. यादव को सौंपा पत्र

पॉलिटिकल डेस्क, भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक प्रस्ताव सामने आया है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर “वीरांगना मां रानी दुर्गावती एयरपोर्ट” करने का विशेष अनुरोध किया।
ऐतिहासिक महत्व पर दिया जोर
मंत्री श्री राकेश सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एक औपचारिक पत्र भी सौंपा। उन्होंने आग्रह किया कि जबलपुर और आसपास का क्षेत्र वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य, बलिदान और ऐतिहासिक गौरव से जुड़ा हुआ है। सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से यह बेहद महत्वपूर्ण प्रस्ताव है, जिस पर जल्द विचार किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए विचार करने का आश्वासन दिया है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह महाकौशल क्षेत्र के गौरव और इतिहास को एक नई वैश्विक पहचान देगा।