23 सितंबर को ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाएंगे किराना व्यापारी प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों से एकजुटता की अपील
23 सितंबर को ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाएंगे किराना व्यापारी
प्रस्तावित MDR व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों से एकजुटता की अपी
कटनी। UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) व्यवस्था को लेकर व्यापारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। किराना सहित अन्य कम मार्जिन वाले कारोबार में डिजिटल भुगतान पर संभावित अतिरिक्त लागत का व्यापार के लाभ पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर किराना व्यापारी संघ ने व्यापारी साथियों से विषय की जानकारी प्राप्त करने और इसके संभावित असर को समझने की अपील की है।
किराना व्यापारी संघ, जिला कटनी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इस मुद्दे पर व्यापारी समुदाय की एकजुटता और जागरूकता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई पेमेंट डे’ मनाया जाएगा। संघ ने व्यापारियों से इस दौरान प्रस्तावित व्यवस्था और उसके प्रभावों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आग्रह किया है।
संघ का कहना है कि व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर चर्चा और प्रतिनिधित्व आवश्यक है। संगठन ने सभी व्यापारी साथियों से अभियान में सहभागिता कर व्यापारी हित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की अपील की है।
किराना व्यापारी संघ, जिला कटनी ने संदेश दिया कि एकजुट व्यापारी ही अपने हितों को प्रभावी ढंग से सामने रख सकते हैं।