सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदे

कटनी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पीतांबर टोपनानी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य संध्या बेन ने की, जबकि पालक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिओम गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि पीतांबर टोपनानी ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता एवं सुंदर प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और सेवा भावना के महत्व पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

विद्यालय के शिक्षक डॉ. रामपद तिवारी ने भी विद्यार्थियों को सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने तथा समाजहित में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सेवा संकल्प की शपथ भी ली।

इस अवसर पर समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, सपना मिश्रा, राजीव रंजन, आभा गौतम, जग्गू सिंह, अखिलेश कुमारी, तृप्ति परोहा, निधि ठाकुर, पूर्णेश उइके, विवेक तिवारी, अनूप पांडेय, रोहित बर्मन, प्रदीप अमर, विजय, रामेश्वर सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version