किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्
कटनी। किराना व्यापारी संघ जिला कटनी की महत्वपूर्ण बैठक श्री गहोई वैश्य पंचायती भवन ट्रस्ट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गोविंद सचदेवा ने की। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, व्यापारियों की समस्याओं एवं संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अतुल सचदेवा को जिला अध्यक्ष, मयंक कस्तवार (सोनू) को सचिव तथा संजय बरसैंया को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित व्यापारियों ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल सचदेवा ने कहा कि किराना व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना तथा व्यापारियों के बीच आपसी एकजुटता और सहयोग को मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाकर प्रत्येक व्यापारी के हित में मिलकर कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
बैठक में पंकज त्रिसोलिया, आशीष कंदले, विपुल कोटक, राजू पोपटानी, संजय बेबू चौदहा, भीम लोहानी, नारायणदास हरचंदानी, अखिलेश पुरवार, संदीप श्रीचंदानी, गोपाल फेरवानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।