कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम

कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्र
कटनी-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत काशी से वडनगर के लिए निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली का 21 सितंबर को कटनी आगमन होगा।सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निकली बाइक यात्रा के कटनी पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इस दौरान यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर सेवा गतिविधियों के साथ लाभार्थी संवाद एवं नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बडेरा से शुरू होगा स्वागत, स्लिमनाबाद तक चलेगा कार्यक्रम
रूट नंबर-15 के बाइक यात्री सुबह 11 बजे बडेरा ग्राम में प्रवेश करेंगे। यहां से यात्रा के साथ विभिन्न सेवा एवं स्वागत कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।
यात्रा का निर्धारित मार्ग एवं कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
बडेरा ग्राम प्रवेश → बडेरा में स्वच्छता अभियान → पन्ना मोड़ पर स्वागत कार्यक्रम → नगर वन झींझरी में वृक्षारोपण → सीएम राइज स्कूल झींझरी में चित्रकला अवलोकन एवं भोजन → स्लिमनाबाद में नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम।यात्रा के निर्धारित मार्ग पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित युवासाथियों द्वारा बाइक यात्रियों का पुष्पवर्षा एवं आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
सेवा गतिविधियों के साथ युवाओं को दिलाया जाएगा नशामुक्ति का संकल्प
यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति जैसी गतिविधियों के माध्यम से सेवा एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा। स्लिमनाबाद में आयोजित नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता का संकल्प दिलाया जाएगा।सीएम राइज स्कूल झिँझरी में बाइक यात्रियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा तथा भोजन की व्यवस्था रहेगी।कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल होंगे।भाजपा एवं भाजयुमो द्वारा जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं जिलेवासियों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर सेवा संकल्प यात्रा के बाइक यात्रियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।








