katniमध्यप्रदेश

उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर

उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन

गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शह

कटनी (YASHBHARAT.COM)। सिविल लाइन क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक, उद्योगपति एवं शिवभक्त मदन लाल ग्रोवर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शनिवार, 19 सितंबर को उनका निधन हो गया था। निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह शनिवार को ही कटनी लाई गई।

रविवार को नदीपार स्थित मुक्तिधाम में अत्यंत गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

अंतिम संस्कार में उनके पोते रुद्राक्ष ग्रोवर सहित पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी यश पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे।

मदन लाल ग्रोवर के निधन से सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने उनके प्रति शहरवासियों के सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को भी व्यक्त किया।

Back to top button