katniमध्यप्रदेश

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविधा

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविध

 

कटनी। जलकर बकायादार उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान पर 50 प्रतिशत राहत का लाभ दिलाने नगर निगम द्वारा अवकाश दिवस शनिवार को भी सुभाष चौक में विशेष शिविर आयोजित किया गया। योजना की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाए जाने के बाद नागरिकों की सुविधा के लिए निगम प्रशासन द्वारा शिविर में मौके पर ही बकाया जलकर राशि जमा करने की व्यवस्था की गई।

 

जलकर उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी खुला रहा, वहीं रविवार को भी भुगतान सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा उपभोक्ता निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों में पहुंचकर बकाया जलकर राशि का एकमुश्त भुगतान कर योजना के तहत 50 प्रतिशत राहत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

 

नगर निगम प्रशासन ने जलकर बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2026 से पहले बकाया जलकर राशि का एकमुश्त भुगतान कर योजना का लाभ उठाएं।

Back to top button