जुआ फड़ पर बड़वारा पुलिस की रेड, छह जुआरी गिरफ्तार तीन दोपहिया वाहनों सहित करीब दो लाख रुपये का मशरुका जब्त

जुआ फड़ पर बड़वारा पुलिस की रेड, छह जुआरी गिरफ्तार
तीन दोपहिया वाहनों सहित करीब दो लाख रुपये का मशरुका जब्
कटनी, 19 सितंबर। बड़वारा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पौड़ी वाह के जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से छह लोगों को ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी सहित करीब दो लाख रुपये का मशरुका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही थी।
19 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम वाह-पौड़ी के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में रामबिलास निषाद (38), विशाल निषाद (23), विकास बंशल (21), प्रिंस उर्फ पलक वंशकार (32), रुस्तम सलीम खान (26) और दीपक सोनी (27) शामिल हैं। सभी कटनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
तलाशी और जुआ फड़ से पुलिस ने नकदी तथा एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी सहित कुल करीब दो लाख रुपये का मशरुका जब्त किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही।








