कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसन
कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित कंचन खदान में सोमवार को एक लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को खदान से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरुण तिवारी (32), पिता शिव प्रसाद तिवारी, निवासी भट्टा मोहल्ला, कटनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण ड्राइवर का काम करता था और कुछ समय से लापता था। खदान में उसका शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक खदान तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।