गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, आकर्षक झांकियों और पंडालों में जुट रही भीड़, देखे शहर में जगह जगह स्थापित गणेश प्रतिमा व पंडालो की झलक

गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, आकर्षक झांकियों और पंडालों में जुट रही भीड़, देखे शहर में जगह जगह स्थापित गणेश प्रतिमा व पंडालो की झल

कटनी। शहर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश विसर्जन में अब महज दो दिन शेष हैं, ऐसे में शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक आयोजनों के साथ आकर्षक सजावट और झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणेश पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

शहर के प्रमुख गणेश पंडाल गणेश चौक में भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां गणेश उत्सव समिति द्वारा आकर्षक साज-सज्जा के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके अलावा शेर चौक, आजाद चौक, गाटर घाट, चांडक चौक, गांधी स्कूल, जालपा मंदिर, नई बस्ती सहित शहर के अनेक स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की भव्य स्थापना की गई है। पंडालों में सजाई गई आकर्षक झांकियां और विद्युत सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। गणेश समितियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

उपनगरीय क्षेत्रों माधवनगर, एनकेजे, आयुध निर्माणी और बजरिया में भी गणेश उत्सव की धूम है। यहां समितियों द्वारा विशेष साज-सज्जा के साथ आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। शाम होते ही इन क्षेत्रों के पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है

25 सितंबर को होगा विसर्जन

गणेश उत्सव के समापन पर 25 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विसर्जन के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Exit mobile version