11वें आयुर्वेद दिवस पर कटनी में कल लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मुफ्त जांच और दवाइयों का मिलेगा लाभ
11वें आयुर्वेद दिवस पर कटनी में कल लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, मुफ्त जांच और दवाइयों का मिलेगा लाभ
कटनी : 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा 23 सितंबर को कटनी जिले के आयुष विंग, आयुष औषधालयों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार मेहर ने बताया कि इस वर्ष आयुर्वेद दिवस “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों को प्राकृतिक स्वास्थ्य परामर्श और निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
शिविर में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:
मुफ्त जांच: ब्लड प्रेशर (BP), शुगर जांच और प्रकृति परीक्षण।
विशेषज्ञ परामर्श: मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सही आहार-विहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या के संबंध में अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मार्गदर्शन।
पथरी (गुर्दे व पित्ताशय), सोरायसिस, एक्जिमा व अन्य चर्म रोग
एसिडिटी, अपच, लीवर रोग, बवासीर
सर्दी-जुकाम, सांस की बीमारी (अस्थमा) सहित विभिन्न गंभीर व पुरानी बीमारियों का निःशुल्क इलाज एवं दवाएं।
जागरूकता और योग कार्यक्रम भी होंगे
चिकित्सा शिविर के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता अभियान, औषधीय पौधों का वृक्षारोपण, योग शिविर और पोषण से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
जिला आयुष अधिकारी की अपील:
डॉ. प्रमोद कुमार मेहर ने जिले के सभी नागरिकों एवं ग्रामीणजनों से अपील की है कि वे 23 सितंबर को नजदीकी आयुष केंद्र पहुंचकर इन निःशुल्क सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।