Site icon Yashbharat.com

नगर निगम आयुक्त से भेंट कर शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

IMG 20260423 WA0049

नगर निगम आयुक्त से भेंट कर शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञाप

कटनी नगर की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर नगर निगम आयुक्त महोदया से भेंट कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सीवर लाइन निर्माण से हुए गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, वर्षा पूर्व नाले-नालियों एवं कटनी नदी की सफाई, जलकर में वसूले जा रहे चक्रवृद्धि ब्याज समाप्त करने, डन कॉलोनी बस स्टॉप स्थानांतरण तथा डन कॉलोनी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया गया।

साथ ही बरगवां क्षेत्र में वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली जलभराव की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं स्थायी समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने शहरवासियों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई। नगर निगम आयुक्त महोदया ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष अजय जैसवानी, जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अजय कोल एवं हर्षित मिश्रा उपस्थित रहे।

जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस निरंतर संघर्षरत है।

Exit mobile version