Site icon Yashbharat.com

रीवा में विंध्य श्वानोत्सव की धूम, ‘मैंगो’ ने फिर मचाया धमाल,जबलपुर के बाद रीवा में भी कायम रहा दबदबा, कटनी के डॉग ने जीता खिताब

IMG 20260426 WA0002

रीवा में विंध्य श्वानोत्सव की धूम, ‘मैंगो’ ने फिर मचाया धमाल,जबलपुर के बाद रीवा में भी कायम रहा दबदबा, कटनी के डॉग ने जीता खिता

 

कटनी। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड ए.एच., रीवा द्वारा 25 अप्रैल 2026 को वेटरिनरी कॉलेज ग्राउंड, खुटुलिया (रीवा) में 2nd विंध्य श्वानोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। शाम 5 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में डॉग प्रेमियों और पशुपालकों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

आयोजन में ब्रीड रिंग, ऑबिडिएंस रिंग, डॉग फैशन शो, फ्री हेल्थ चेक-अप, एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन कैंप और फन गेम्स जैसी गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों के लिए 360° सेल्फी वीडियो की नि:शुल्क सुविधा भी खास आकर्षण रही, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया।

इस दौरान प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण कटनी से आए डॉग ‘मैंगो’ का शानदार प्रदर्शन रहा। ‘मैंगो’ ने अपनी बेहतरीन ट्रेनिंग और अनुशासन का परिचय देते हुए एक बार फिर प्रतियोगिता में बाजी मार ली। यह डॉग शहर के युवा व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉग लवर शुभप्रकाश मिश्र का है। खास बात यह है कि इससे पहले जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भी ‘मैंगो’ ने जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

कार्यक्रम में पशु कल्याण और जिम्मेदार पालतू पालन के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। आयोजन के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version