Site icon Yashbharat.com

मित्तल मॉल के मैनेजर ने की ₹16 लाख की चोरी,मामला दर्ज

IMG 20260125 WA0008

मित्तल मॉल के मैनेजर ने की ₹16 लाख की चोरी,मामला दर्

​कटनी: शहर के प्रतिष्ठित मित्तल मॉल में लाखों रुपये की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मॉल के ही मैनेजर ने विश्वासघात करते हुए लाखों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

*​घटना का विवरण*
​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात 13 जनवरी सुबह 11:00 बजे से 14 जनवरी सुबह 11:00 बजे के बीच घटित हुई। मित्तल मॉल (झिंझरी) के मालिक सुरेश कुमार मित्तल (53 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके मॉल के मैनेजर ने बड़ी रकम चोरी की है।

*​मैनेजर ही निकला चोर*
​जांच में सामने आया कि मॉल के मैनेजर दीपक दाहिया उर्फ दीप कुँवर दहायत (निवासी सुधीर जैन का किराये का मकान, महावीर कॉलोनी) ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुल 16,05,687 रुपये की चोरी की। मैनेजर पर आरोप है कि उसने मॉल के कलेक्शन के पैसों को ठिकाने लगा दिया।

​शिकायत के बाद माधवनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/26 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 एवं ताजीरात-ए-हिन्द (IPC) की धारा 381 नौकर द्वारा चोरी के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version