Site icon Yashbharat.com

Ludhiyana Factory Gas Leak: लुधियाना में बन्द पड़ी फैक्टरी से गैस लीक से 10 लोगों की मौत

punjab 1682827916

Ludhiyana Factory Gas Leak: लुधियाना में बन्द पड़ी फैक्टरी से गैस लीक से 10 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी। लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र की फैक्टरी से गैस रिसाव होने से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग बेसुध हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

 

गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक फैक्टरी में गैस रिसाव कैसे हुआ और यह गैस कौन सी है जिससे इतना नुकसान हुआ है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

बताया जा रहा है कि यह मिल्क फैक्टरी बंद पड़ी थी। गैस रिसाव कैसे हुआ, इसके बारे में जांच जारी है। फैक्टरी मालिक के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फैक्टरी के आसपास बने घरों में जो लोग रह रहे थे उनमें से भी कई लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। एक किराना दुकान के संचालक की भी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस फैक्टरी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Updating ……

 

Exit mobile version