जिले मे नहीं रुक रही लूट चाकूबाजी घटनाये हाईवे पर सनसनीखेज वारदात,नर्मदा वेयरहाउस के पास युवक को पीटकर बाइक और मोबाइल लूटा
जिले मे नहीं रुक रही लूट चाकूबाजी घटनाये हाईवे पर सनसनीखेज वारदात,नर्मदा वेयरहाउस के पास युवक को पीटकर बाइक और मोबाइल लूटा
कटनी- जिले मे पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे अपराधों मे पुलिस नियंत्रण कम होते नजर आ रहा है कही चोरी चेन स्नेचिंग चाकूबाजी की घटनाये लगातार सामने आ रही है विगत दिनों जिला मुख्यालय से सटे एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते दिनों एनकेजे थाना क्षेत्र में आने वाले नर्मदा वेयरहाउस गाताखेड़ा के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल व कीमती मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
रास्ते में घेरकर की बेरहमी से मारपीट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हीरापुर कोड़िया निवासी अभिषेक रजक (पिता कमलेश रजक, उम्र 23 वर्ष) बीते 9 जून की रात करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गाताखेड़ा की ओर से गुजर रहे थे। इसी दौरान नर्मदा वेयरहाउस के पास घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, तीनों बदमाशों ने एक राय होकर अभिषेक के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
सवा लाख का मशरूका लेकर भागे बदमाश
युवक को लहूलुहान करने के बाद बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका सारा सामान छीनने लगे। बदमाश पीड़ित अभिषेक की विवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत करीब 22,000 रुपये) और उसकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 21 MR 1887, कीमत करीब 90,000 रुपये) लूटकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से रफूचक्कर हो गए।
BNS की धाराओं में मामला दर्ज
वारदात के बाद सहमे पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। एनकेजे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीड़ित अभिषेक रजक की शिकायत पर अज्ञात तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 307/26 दर्ज किया है। पुलिस ने नए कानून के तहत:धारा 309(4) व 309(6): डकैती/लूटपाट के लिए चोट पहुंचाना धारा 126(2): गलत तरीके से रास्ता रोकना धारा 296(बी), 351(3), 61(2) बीएनएस के तहत गंभीर मामला दर्ज किया है।