Train Loot: रेवाँचल एक्सप्रेस में पत्थर मार कर लूट करने वाले GRP क़े गिरफ्त में
Train Loot: रेवाँचल में पत्थर मार कर लूट करने वाले GRP क़े गिरफ्त में। ट्रेनो मे पत्थर मारकर मोबाईल लूट करने वाले शातिर बदमाश जीआरपी कटनी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
ख़िरहनी क़े आउटर में हुयी घटना का खुलासा
रेल ईकाई जबलपुर के क्षेत्रातर्गत प्लेट फार्म व चलित ट्रेनो, आउटरों मे यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओ की रोकथाम एव पतारसी हेतु शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर उप पुलिस अधीक्षक लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के व्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी. अरूणा वाहने जीआरपी थाना कटनी द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत
उप निरीक्षक अनिल मरावी एवं उप निरीक्षक अजय सिंह धुर्वे द्वारा स्टेशन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की खिरहनी फाटक ब्रिज के पास शिवा निषाद साथी अभिषेक उर्फ बागो निषाद के साथ ट्रेनो मे चोरी/लूचपाट करने की फिराक मे खड़े हैं। मुखबीर सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंच कर घेराबंद कर दोनो संदेहियों को पकड़ा कर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गई जिसने 05/मई को ट्रेन रेवान्चल एक्सप्रेस मे रात्री मे कटनी के आउटर में जब ट्रेन धीरे धीरे चल रही थी उसी समय हम तीनो साथी शिवा निषाद, अभिषेक उर्फ बागो, एवं तरूण जाटर द्वारा उस ट्रेन के गेट मे यात्री खडा होकर मोबाइल चला रहा था कि उसे अभिषेक उर्फ बागो निषाद द्वारा पत्थर मारा और यात्री का मोबाइल गिर गया तब अभिषेक मोबाइल उठाकर अपने साथीयों के साथ भाग गया।
अभिषेक लूटे गये सैमसंग कंपनी मोबाइल सैरभ पटेल निवासी रीवा (हाल नटराज होटल में काम करना) को 1800/- रूपये में बेच दिया था। जिसे सौरभ पटेल ने अपने साथी नागेंद्र पटेल निवासी रीवा को 3000/- रूपये में बेच दिया था।
मामले का मोबाइल नागेन्द्र पटेल के कब्जे से एक मोबाइल सैमसंग कंपनी का कीमती 14000/- का जप्त किया गया। अपराध क्रमांक 384/24 धारा 392 भादवि के मामले मे घटना दिनांक 15/05/2024 को ट्रेन 12186 रेवान्चल एक्सप्रेस के रेलवे स्टेशन कटनी मुडवारा के आउटर पर जैसे ट्रेन धीमी हुई ट्रेन मे तरूण जाटव ट्रेन के गेट मे चढकर खीडकी से हाथ डाल कर खिडकी के किनारे बैठे एक यात्री से रिलमी कंपनी का मोबाइल छीन कर मोबाइल अभिषेक उर्फ बागो को पकड़ा दिया बागो ने मोबाइल शिवा को दे दिया जिसमे से सिम निकाल कर शिवा द्वारा फेक दिया गया मोबाइल को शिवा अपने पास रख लिया ।
शिवा निषाद के पास एक मोबाइल रियलमी कंपनी का कीमती 9000/- रूपय का जप्त किया गया हैं। दोनो मामले मे आरोपी तरूण जाटव पिता विनोद जाटव निवासी राजीव गाँधी वार्ड सत्य नारायण मंदिर के पास खिरहनी फाटक कटनी फरार हैं जिसकी तलास राजी हैं।
मामले में आरोपीयों के पास के कुल 23000/- रूपये का मशरुका जप्त किया गया।
मामले के आरोपी-तरूण जाटव पिता विनोद जाटव निवासी राजीव गाँधी वार्ड सत्य नारायण मंदिर के पास खिरहनी फाटक कटनीअभिषेक उर्फ बागो निषाद पिता सत्यनारायण निषाद उम्र 22 साल निवासी खिरहनी फाटक कटनी शिवा निषाद पिता सुनील निषाद उम्र 19 साल निवासी खिरहनी फाटक कटनी सैरभ पटेल पिता रविशंकर पेल उम्र 24 साल निवासी ग्राम पोस्ट बदवार थाना गुढ जिला रीवा हालनटराजहोटल कटनीनागेन्द्र पटेल पिता राम निवास पटेल उम्र 22 साल निवासी ग्राम बदवार थाना गुढ जिला रीवा टीमः- निरीक्षक अरूणा वाहने, उनि अनिल मरावी, उनि अजय सिंह, प्र आर 207 मनोज मिश्रा, प्र.आर. 429 राघवेन्द्र शर्मा, आर. 544 सरफराज, आर. 88 प्रवीण तिवारी, आर. 562 धर्मेन्द्र राजभर, आर. 518 अनुज कुमार, आर. 90 नारायण मिश्रा, आर 565 मुकेश पान्डेय, आर 574 नबाब की अहम भुमिका रही।

