आजाद चौक में हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी,एकादशी के चलते बाजार में थी भारी भीड़, स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा; मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टी
कटनी। शहर के व्यस्त आजाद चौक क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डॉ. नेमा क्लिनिक के पास स्थित परमशील हार्डवेयर दुकान में अचानक आग लग गई। एकादशी के चलते बाजार में पहले से ही काफी भीड़भाड़ थी। दुकान से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से भी आग लग सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुकान के गेड़ा परिवार की बताई जा रही है।
फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन तथा आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।












