प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक 16 नवंबर को, कलेक्टर आशीष तिवारी करेंगे अध्यक्षता; सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थिति के निर्देश

IMG 20260804 WA0097

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा बैठक 16 नवंबर को, कलेक्टर आशीष तिवारी करेंगे अध्यक्षता; सभी विभाग प्रमुखों को उपस्थिति के निर्देश

कटनी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए आगामी सोमवार, 16 नवंबर को जिला स्तरीय दिशादर्शी एवं अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न होगी। जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए सख्त निर्देश बैठक की तैयारियों और योजना की समीक्षा को लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं।

इन अधिकारियों की रहेगी उपस्थिति:

  • प्रशासन एवं नगरीय निकाय: सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं नगर निगम आयुक्त।

  • शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास: जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) और जिला संयोजक (आदिम जाति कल्याण विभाग)।

  • खाद्य एवं आपूर्ति विभाग: जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भारतीय खाद्य निगम (FCI) एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी।

  • अन्य विभाग एवं विशेषज्ञ: जिला शहरी विकास प्राधिकरण, सहकारिता विभाग, को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक तथा पोषण विशेषज्ञ श्रीमती कशिश बत्रा।

इसे भी पढ़ें-  कानपुर देहात की 'भोगनीपुर' विधानसभा सीट का सियासी समीकरण: बीजेपी के पास हैट्रिक लगाने का मौका, जानें 1991 से 2022 तक का चुनावी इतिहास