Loan on Fixed Deposit: एफडी तोड़े बिना पूरी हो सकती है पैसों की जरूरत, मिल जाएगा आसानी से लोन
Loan on Fixed Deposit: आप कभी नहीं जानते कि कब आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए। अक्सर कोई जरूरी काम होता है और उस समय तुरंत पैसे उपलब्ध नहीं होते हैं। तब आप एक विकल्प के बारे में सोच सकते हैं। अगर आपने फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश किया है तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
इमरजेंसी में एफडी करेगी मदद
आप इमरजेंसी में बिना एफडी तोड़े लोन ले सकते हैं। इसके अलावा ओवरड्राफ्ट लिमिट का लाभ भी मिलता है। बैंक जमा राशि के 90% तक ओवरड्राफ्ट लिमिट का लाभ दे सकती हैं। अगर आप एफडी लोन लेते हैं तो इस लोन पर ब्याज दर पर्सनल लोन की तुलना में कम होता है।
प्रोसेसिंग फीस नहीं
फिक्स्ड डिपॉजिट लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती। साथ ही, ब्याज केवल ऋण के रूप में ली गई राशि पर लागू होता है। यदि आप समय पर लोन नहीं चुका पाते हैं तो एफडी राशि से लोन कवर हो जाता है।
कौन ले सकता है लोन?
इसके लिए सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। चाहे एफडी व्यक्तिगत हो या संयुक्त कोई भी एफडी धारक लोन ले सकता है। जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा है। उन्हें भी लोन मिल जाता है। साथ ही अगर नाबालिग के नाम पर एफडी है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, यदि फिक्स्ड डिपॉजिट 5 साल से कम अवधि के लिए है तो भी लोन नहीं मिलेगा।