Ladli Behna Yojana लाडली बहनों के खाते में पहुंची राशि 1250, अब अविवाहित के भरे जाएंगे फार्म

Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाडली बहनों के खाते में पैसे आने शुरू हो गए। आज 10 दिसंबर यानी आज एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बहनों के खाते में लाडली बहना योजना के 1250 रुपए DBT के माध्यम से डाले। ये इस योजना की सातवीं किस्त है, जिसका इंतजार महिलाएं बेसब्री से कर रहीं थीं। जिनके खाते में पैसे नहीं आये उनके भी एक दो दिन में पैसे आ जाएंगे। वहीं अब अविवाहित 21 वर्ष से अधिक की महिलाओं के भी फार्म भरना शुरू होंगे।

अब तक जारी हुई 6 किस्त

लाडली बहना योजना शुरू हुई है तब से अब तक इसकी 6 किस्त जारी की जा चुकी है। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना की पहली किस्त 10 जून को आई थी जो 1000 रुपए थी। रक्षाबंधन पर इस राशि में 250 रुपए बढ़ा दिए गए थे। जिसके बाद से लेकर अब तक बहनों को 1250 रुपए की मासिक किस्त दी जा रही है। फिलहाल दी जा रही 1250 रुपए की किस्त के हिसाब से सालाना एक महिला को 15000 रुपए दिए जाएंगे।

वंचित महिलाओं के भरे जाएंगे फॉर्म

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की थी कि 21 से 23 वर्ष की अविवाहित महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे में इस बात की चर्चा चल रही है कि नए साल में एक बार फिर इस योजना के लिए आवेदन शुरू किए जा सकते हैं। आवेदन फिर से शुरू होते हैं तो इस योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिला हितग्राहियों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं 2024 में इस योजना में मिलने वाली किस्त का पैसा बढ़ाए जाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। चुनाव से पहले सीएम ने इस राशि को 1500 रुपए करने की बात कही थी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद यह कह चुके हैं कि योजना की राशि को धीरे-धीरे 3000 तक ले जाया जाएगा।

योजना के लिए पात्रता

Exit mobile version