गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की सीधी भिड़ंत में 3 साल के मासूम समेत 6 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर

गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की सीधी भिड़ंत में 3 साल के मासूम समेत 6 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर

गोंदिया/भोपाल (Yashbharat.com)। महाराष्ट्र को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले गोंदिया-बालाघाट राज्य महामार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस स्टेशन क्षेत्र के ग्राम नागरा के पास एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 3 वर्षीय मासूम बालक सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेलंगाना जा रहे थे मजदूर, रास्ते में बना काल

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की किरनापुर और लांजी तहसील के विभिन्न गांवों से मजदूर अपने परिवारों के साथ बोलेरो गाड़ी (MP-15 T 3495) में सवार होकर मजदूरी के लिए तेलंगाना (हैदराबाद) जा रहे थे।

गैस कटर से काटकर निकाले गए शव और घायल

हादसे का धमाका सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बोलेरो पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी और घायल व शव मलबे में फंस गए थे।

ट्रक चालक पर FIR दर्ज, जांच शुरू

हादसे में घायल राजेंद्र शिवचरण पंधारे (निवासी पिपलगांव खुर्द, बालाघाट) के बयान पर गोंदिया ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version