मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को 10 सितंबर को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे लेंगे शपथ, 11 सितंबर से संभालेंगे कार्यभार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को 10 सितंबर को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे लेंगे शपथ, 11 सितंबर से संभालेंगे कार्यभार

जबलपुर/भोपाल (Yashbharat.com)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को जल्द ही स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे 10 सितंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश न्यायपालिका को नया प्रशासनिक नेतृत्व प्राप्त होगा।

राजभवन में आयोजित होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे जस्टिस कोगजे को हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

11 सितंबर को जबलपुर में होगा औपचारिक स्वागत

शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद जस्टिस कोगजे राजधानी भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version