Site icon Yashbharat.com

Katni Sindhi Jhoolelal Chalisa News: चालीहा साहब की धूम, झूलेलाल मंदिरों में छेज नृत्य के साथ पूजन कर रहे श्रद्धालु, आज छप्पनभोग का आयोजन

IMG 20210811 WA0008

कटनी। भगवान झूलेलाल की उपासना का चालीस दिनी पर्व वरूण भवन में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सांझ ढलते ही मंदिरों में आरती और छेज नृत्य के बीच भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की जा रही है।

नई बस्‍ती  स्थित मंदिर में यह पर्व विधि-विधान के साथ मनाया जा रहा है। SCI अध्यक्ष  नीलम जगवानी  ने बताया कि  आज छप्पन भोग का आयोजन कर सभी सिंधी महिला काउंसिल व सभी चालीसा सदस्य उत्सव मना रही है।  आरती एवं पूजन किया। इस अवसर पर इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत व सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया शाखा कटनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु झूम उठे। बहिराणा पूजन के बाद आरती की गई। सभी  ने अपने इष्टदेवता से कोरोना महामारी समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रार्थना की। पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया।

 

SCI  की महिला शाखा द्वारा व वरुण महिला मंडल सदस्यों द्वारा छप्पन भोग  का आयोजन किया गया।

 

चालीहा मंदिर में रोज छेज नृत्य पर पूजन
चालीहा साहब  वरुण मंदिर में भी रोज छेज नृत्य के साथ पूजन किया जा रहा है।

मंडल सदस्यों के अनुसार भगवान झूलेलाल ने अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए अवतार लिया था। वे भक्तों की पुकार पर प्रकट होते हैं।  हम सभी देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें। महिला मंडल ने मिलकर सुख, समृद्धि, सामाजिक एकता, अच्छी बारिश एवं अच्छी फसल होने की प्रार्थना की। मंदिर में प्रतिदिन गणमान्य नागरिक आरती करने पहुंचते हैं।

News Updating …….

Exit mobile version