Site icon Yashbharat.com

सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम कटनी अग्रणी 7 नगर निगमों में शामिल

IMG 20260222 WA0088

सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम कटनी अग्रणी 7 नगर निगमों में शामि

कटनी – नगर निगम कटनी द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के प्रभावी एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सतत मॉनिटरिंग एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता के परिणामस्वरूप फरवरी माह में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में निगम ने प्रदेश स्तर पर प्रथम समूह की नगर निगमों में सातवां स्थान प्राप्त किया है।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा शुक्रवार, 20 मार्च को जारी ग्रेडिंग के अनुसार नगर निगम कटनी ने 91.11 वेटेज स्कोर अर्जित करते हुए ‘ए’ ग्रेड हासिल किया। फरवरी माह में प्राप्त कुल 589 शिकायतों में से 52.67 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया, जो निगम की कार्यप्रणाली की दक्षता को दर्शाता है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रकरणों के निराकरण की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर प्रतिमाह सी.एम. हेल्पलाइन की ग्रेडिंग जारी की जाती है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Exit mobile version