Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश के टॉप-10 नगर निगमों में बनाई जगह,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग से 91.79 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में हासिल किया सातवां स्थान

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश के टॉप-10 नगर निगमों में बनाई जगह,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग से 91.79 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश में हासिल किया सातवां स्था

 

कटनी  – सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में नगर पालिक निगम कटनी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी प्रथम समूह के नगर निगमों की श्रेणी में प्रदेश के टॉप-10 अग्रणी नगर निगमों में शामिल हुआ है।

 

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मार्गदर्शन एवं शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप नगर निगम कटनी ने 91.79 वेटेज स्कोर प्राप्त करते हुए प्रदेश में सातवां स्थान अर्जित कर ए ग्रेड हासिल किया है।

 

सीएम हेल्पलाइन में अप्रैल माह में प्राप्त कुल 587 शिकायतों के निराकरण में नगर निगम द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित की गई। शिकायतों के प्रभावी निराकरण एवं नागरिक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगम प्रशासन ने 53.87 प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण दर्ज किया, जिसके आधार पर निगम को ए ग्रेड प्राप्त हुआ।

 

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा सके।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रत्येक माह मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण, संतुष्टि स्तर एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति के आधार पर विभागों एवं नगरीय निकायों की ग्रेडिंग जारी की जाती है। नगर निगम कटनी द्वारा लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि