Site icon Yashbharat.com

Katni : वंशिका ने रीवा में लगाई फांसी, मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

katni 2

कटनी। रीवा स्थित अपनी ससुराल में शहर की बेटी द्धारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है और रीवा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कारोबारी लख्मीचंद की पुत्री वंशिका का विवाह कुछ समय पूर्व रीवा जिले के घोघर क्षेत्र निवासी जितेन्द्र पुरूस्वानी के साथ हुआ था। बताया जाता है कि विवाह में हैसियत के अनुसार दान दहेज देने के बावजूद वंशिका को शादी के बाद से ही और दहेज लाने प्रताड़ित किया जाने लगा।
जिससे परेशान होकर वंशिका ने गत दिवस फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वंशिका की मौत की खबर पाकर कटनी से रीवा पहुंचे मायकेपक्ष ने रीवा पुलिस के समक्ष वंशिका को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होने ससुराल पक्ष पर वंशिका की हत्या करने के बाद उसकी लाश को फांसी के फंदे पर लटकाने का भी आरोप लगाया है। बहरहाल रीवा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है।

Exit mobile version