Site icon Yashbharat.com

Katni: रेलट्रैक पर महिला की नृशंस हत्या

wp 16141570644963142296189089130276

Katni कटनी। कटनी-बीना कर्व रेल लाइन की ए केबिन के पास रेल ट्रैक पर पटक कर तथा राड से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। महिला का रक्तरंजित शव कल मंगलवार की शाम रेलट्रैक के किनारे पड़ा मिला।

अज्ञात युवक ने किया राड से हमला

मामले की जांच में जुटी जीआरपी

पहले तो जीआरपी इसे ट्रेन से कटकर मौत का मामला मान कर चल रही थी लेकिन आज सुबह पीएम के दौरान चिकित्सकों ने इसे हत्या का मामला बताया। जिसके बाद रेल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

नहीं हुई महिला की शिनाख्त

रेलट्रैक पर पटक कर व राड से हमला कर जिस महिला की नृशंस हत्या की गई है। उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। महिला कहा की है तथा उसने किसने मारा। यह सभी सवाल अभी अन सुलझे, जिनका जबाब रेल पुलिस की जांच में ही मिलेंगे। जीआरपी के प्रभारी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आर.के.पटेल के मुताबिक महिला की शिनाख्तगी के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उसकी हत्या करने वाले आरोपी की भी पतासाजी करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कुछ लोगों ने देखी वारदात

उधर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक विक्षिप्त से युवक ने पहले महिला को रेल ट्रैक पर पटका और इसके बाद समीप ही पड़े राड से महिला पर कई प्रहार करने के बाद भाग गया। महिला को मारने वाला युवक कौन था, इस बात की जानकारी लोगों को भी नहीं है।

Exit mobile version