कटनी आर्ट्स कॉमर्स एण्ड लॉ कॉलेज (ऑटोनॉमस) के विधि छात्र-छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट,एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण

कटनी आर्ट्स कॉमर्स एण्ड लॉ कॉलेज (ऑटोनॉमस) के विधि छात्र-छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट,एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रम

 

कटनी -कटनी आर्ट्स कामर्स एण्ड लॉ कॉलेज (ऑटोनॉमस) के एलएल.बी. अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डॉयरेक्टर श्री देवाशीष चड्डा एवं कॉलेज संचालक डॉ. जय चड्डा के निर्देशन विधि पाठ्यक्रम अंतर्गत मूट कोर्ट प्रशिक्षण विषय के अंतर्गत कलेक्ट्रेट एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में एलएल.बी. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र/छात्राऐं शामिल रहे। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कलेक्टर कार्यालय, जिला दण्डाधिकारी (डी.एम.) एवं अपर जिला दण्डाधिकारी (ए.डी.एम.) न्यायालय, राजस्व न्यायालय, नजूल न्यायालय तथा लोक सेवा विभाग सहित अन्य विभागों का अवलोकन किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पटेल के मार्गदर्शन में छात्र/छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं न्यायिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। जिला प्रबंधक लोक सेवा विभाग दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने छात्र/छात्राओं को लोक सेवा विभाग की कार्यप्रणाली, उसकी उपयोगिता एवं आमजन के लिए उसकी महत्ता के विषय में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है साथ ही कलेक्ट्रेट में पदस्थ दीप्ती स्थापना एवं हरप्रीत सिंह ग्रोवर द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त छात्र/छात्राओं ने जिला पंजीयक कार्यालय एवं रजिस्ट्री कार्यालय का भी भ्रमण किया। इस दौरान जिला पंजीयक पंकज कोरी ने संपत्ति पंजीयन से सम्बंधित विभिन्न अधिनियमों एवं विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट रूप में समझाया।

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधि प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, सहायक प्राध्यापिका माला उपाध्याय, सहायक प्राध्यापक शैलेज तिवारी एवं पवन केवट उपस्थित रहे और उन्होंने छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

Exit mobile version