तपती दोपहर में राहत का ठिकाना बना शीतल पेयजल स्टॉल,कटनी आरएस पोस्टऑफिस परिवार की पहल, राहगीरों को पिलाया ठंडा पेय
तपती दोपहर में राहत का ठिकाना बना शीतल पेयजल स्टॉल,कटनी आरएस पोस्टऑफिस परिवार की पहल, राहगीरों को पिलाया ठंडा पे
कटनी। भीषण गर्मी के बीच जब लोग तेज धूप और उमस से परेशान नजर आ रहे हैं, ऐसे समय में कटनी आरएस पोस्टऑफिस परिवार सिंघई कॉलोनी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए राहगीरों के लिए शीतल पेयजल वितरण का आयोजन किया। बरही रोड पर लगाए गए स्टॉल में बड़ी संख्या में लोगों ने ठंडा पेय ग्रहण कर राहत महसूस की।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने लोगों से गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, अधिक से अधिक पानी पीने और आवश्यक होने पर ही धूप में निकलने की अपील की। आयोजन का उद्देश्य केवल प्यास बुझाना ही नहीं, बल्कि लोगों को लू और गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करना भी रहा।
सेवा भाव से जीता लोगों का दिल
सामाजिक सेवा की इस पहल में बिहारी चतुर्वेदी, शिवम खन्ना, अभय गुप्ता, आशीष पटेल, ओमप्रकाश कोरी, प्रदीप बर्मन, अनिल नेमा, गायत्री प्यासी, रजनी अग्रहरी, ऋषि थरेजा, सोनू मिश्रा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। राहगीरों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कटनी आरएस पोस्टऑफिस परिवार की यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई।