सायना में दशहरा महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न,राम के तीक्ष्ण बाणों से रावण का हुआ वध,आकर्षण का केंद्र रही राम सिया की झांकी,जय श्री राम के उद्घोष से गूँजा शाला परिस
कटनी, सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में सभी त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। नौ दिन के धर्ममय उत्सव के साथ दसवें दिन सायना के छात्रावासी बच्चों द्वारा डाॅ लोकेश दुबे के निर्देशन एवं शिव कुमार सर व आनंद सैनी सर की रूप सज्जा में कुंभकरण के साथ रावण वध का मंचन किया गया। जिसमें राम बने कार्तिक यादव, सीता शिवांशी सिंह, लक्ष्मण कैडिट तेजस त्रिपाठी, कुंभकरण रौनक अग्रवाल, विभीषण कैडिट वैभव राज गौतम, रावण आयुध श्रीवास्तव एवं हनुमान राममोहन सिंह ने अपने अभिनव से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायना के प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा के द्वारा झाँकी पूजन कर किया गया। तदोपरांत म्यूजिक डायरेक्टर दिनेश शर्मा के साथ मि. विभाष सेनगुप्ता सहित कैडिट आयुष शर्मा, कैडिट आलेख सिंह, कैडिट समर्थ वीर सिंह, कैडिट शशांक वर्मा,कैडिट सारांष दाहिया, आद्या शुक्ला, निशिका गुप्ता एवं अक्षत पाठक एवं श्री डी.सी.मिश्रा सर व श्रीमती वर्षा सिंह बघेल ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। दिनेश शर्मा जी के भजनों व मंत्रोच्चार ने खूब रंग जमाया। राम-रावण युद्ध में राम बने कार्तिक ने अपने तीक्ष्ण बाणों से रावण वध कर अनाचार व असत्य पर सत्य की जीत को बखूबी अभिनीत किया। श्रीमती प्रीतिमा उपाध्याय एवं श्रीमती मनमीत कौर ने दशहरा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। रावण वध के बाद श्री राम के स्वागत में श्रीमती प्रीती पाठक के मार्गदर्शन में छात्राओं ने भव्य गरबे का प्रदर्शन किया वही वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती राजेश्वरी खरे मैम के प्रोत्साहन से शिक्षक-शिक्षिकाओं व आमंत्रित सदस्यों ने भी गरबा नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया। प्राचार्य डाॅ आदित्य कुमार शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्री राम ने इस दिन यह सिद्ध किया कि सच्चाई और मर्यादा के मार्ग पर चलने वाले की जीत निश्चित है, चाहे कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं। विद्यार्थियों को इससे यह सीख लेनी चाहिए कि वे अपने जीवन से अहंकार, आलस्य और अनुशासनहीनता रूपी रावण का वध करें और ज्ञान, अनुशासन और विनम्रता को अपनाएं।
सायना किड्स प्रभारी डाॅ भारती शर्मा, समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा सहित सभी ने राम दरबार की आरती कर जन कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री डी.सी.मिश्रा व मिस संस्कृति त्रिपाठी ने किया। आभार प्रदर्शन सांस्कृतिक सचिव अराध्या अग्रवाल ने किया। अंत में कार्यक्रम के प्रभारी श्री दिलीप कुमार झा ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सायना की चेयरपर्सन डाॅ निधि पाठक, पूर्व महापौर एवं सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक(मम्मी जी), विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व राज्यमंत्री म.प्र. शासन), एम. डी. वरुण गौतम,मैनेज़मेंट प्रतिनिधि मि. ऋषि अरोरा समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।











