माधव नगर का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह आज शाम 7 बजे से
कटनी। माधव नगर का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह आज बुधवार शाम 7 बजे रामलीला मैदान से प्रारंभ होगा। चल समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जुलूस प्रभारी बंटू रोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा चल समारोह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर चावला चौक होते हुए मेन बाजार से निकलेगा। इस दौरान विभिन्न दुर्गा प्रतिमाएं चल समारोह में शामिल होंगी। माधव नगर रामलीला कमेटी द्वारा तांगा स्टैंड पर सभी दुर्गा समितियों का स्वागत किया जाएगा। ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।











