MP E-Pravesh 2026: बीएड, एमएड के प्रथम चरण का कॉलेज अलॉटमेंट जारी; 15 जून तक फीस जमा नहीं की तो निरस्त हो जाएगा एडमिशन

कटनी: मध्य प्रदेश के कॉलेजों में बीएड और उच्च शिक्षा के अन्य पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ई-प्रवेश (E-Pravesh) प्रक्रिया के तहत एनसीटीई (NCTE) पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण का महाविद्यालय आवंटन (College Allotment) आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।
इन कोर्स के लिए जारी हुआ अलॉटमेंट
प्रथम चरण के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के पात्र अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट किए गए हैं:
बी.एड. (B.Ed.)
एम.एड. (M.Ed.)
बी.पी.एड. (B.P.Ed.)
एम.पी.एड. (M.P.Ed.) आदि।
15 जून है आखिरी तारीख, वरना हाथ से जाएगी सीट
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी आवंटित अभ्यर्थियों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी की है:
समय-सीमा: जिन छात्रों को पहले चरण में कॉलेज अलॉट हो गया है, उन्हें अपना एडमिशन पक्का करने के लिए 15 जून 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रवेश शुल्क (Admission Fee) जमा करना अनिवार्य है।
लॉगिन से देखें स्टेटस: छात्र ई-प्रवेश पोर्टल पर अपने स्टूडेंट लॉगिन आईडी के माध्यम से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
लापरवाही पड़ेगी भारी: यदि कोई छात्र 15 जून की तय तारीख तक फीस जमा नहीं करता है, तो उसका अलॉटमेंट स्वतः ही निरस्त (Cancel) मान लिया जाएगा और वह सीट अगले चरण की काउंसलिंग के लिए ट्रांसफर कर दी जाएगी।