अग्रवाल महिला रामायण मंडली एवं अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन
अग्रवाल महिला रामायण मंडली एवं अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन
कटनी-अग्रवाल महिला रामायण मंडली एवं अग्रवाल महिला मंडल के द्वारा अग्रवाल भवन (धर्मशाला) में संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर धुन पर पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और हनुमान जी की आरती के साथ हुआ। अग्रवाल महिला रामायण मंडली की सदस्याओं द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया एवं पाठ के बाद अग्रवाल महिला मंडल द्वारा हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्तों ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया|
तत्पश्चात सदस्यों द्वारा दीपदान एवं सामूहिक महाआरती की गई | अग्रवाल महिला रामायण मंडली के अध्यक्षा श्रीमती रीता अग्रवाल जी ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख शांति आती है। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती निमिषा अग्रवाल जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। महिला रामायण मंडली एवं महिला मंडल के सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही |आरती पश्चात प्रसाद वितरण से कार्यकम संपन्न हुआ