katniLatest

सीताराम मुरली मनोहर महिला रामायण मंडली ने धूमधाम से मनाया 17 वां वार्षिक उत्सव

...

कटनी। आज से 17 वर्ष पूर्व शिवाजी नगर की आठ महिलाओ ने सीताराम मुरली मनोहर महिला रामायण मंडली की स्थापना की थी। आज महिला मंडली के सदस्यों की संख्या 20 है। सीताराम मुरली मनोहर महिला रामायण मंडली की अध्यक्ष श्रीमती संध्या सोनी, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता खरे एवं श्रीमती विनीत तिवारी, सचिव श्रीमती प्रतिमा पटेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती उमा गर्ग एवं श्रीमती मनो चौबे, श्रीमती साधना प्यासी, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती सरस्वती विश्वकर्मा, श्रीमती रोशनी प्यासी, श्रीमती अभिलाषा डेगरे, श्रीमती सविता सोनी, श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा, श्रीमती गीता पटेल, श्रीमती सुनीता पटेल, श्रीमती रश्मि सोनी, श्रीमती गुड्डी तिवारी, श्रीमती मीना गुप्ता, श्रीमती उषा पटेल एवं श्रीमती रेखा राय है। सीताराम मुरली मनोहर महिला रामायण मंडली द्वारा मंडली के 17 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को राम दरबार की भव्य सुंदर मूर्ति उपहार स्वरूप प्रदान की गई,तत्पश्चाप स्वल्पाहर आयोजित हुआ। शिवाजी नगर की सात नंबर गली में स्थित राम जानकी मंदिर में सीताराम मुरली मनोहर महिला रामायण मंडली द्वारा रामायण मंडली के फंड से भव्य माँ दुर्गा का मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। प्रति वर्ष शारदेय एवं वसंतेय नवरात्रि के 9 दिन लगातार भक्तजनों घरों में सुमधुर भव्य संगीतमय भक्ति से ओतप्रोत रामायण पाठ भजन किया जाता है। वर्ष भर भी रामायण मंडली की श्रद्धांलुओं कों सेवाएं दी जाती हैं।

 

Show More
Back to top button